March 29, 2026

अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर रवि शंकर ने किया एसडीपी रक्तदान

IMG-20251205-WA0012

● टीम पीएसएफ का 1708वां एसडीपी रक्तदान मौत से जंग हार चुके शहर के अर्शनंदन के नाम समर्पित

hemkund-public-school

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस यानी वैसे सदस्यों का दिन, जो निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर सेवाएं प्रदान करता हो. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने वैसे कर्मठ, निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करनेवाले सदस्यों को सम्मान देते हुए आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एक अभियान चलाया. इस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय तकनीशियन रवि शंकर पात्रो ने अपना एसडीपी रक्तदान किया. रवि शंकर पात्रो ने अपना 44वां स्वैच्छिक रक्तदान किया. इसी एसडीपी रक्तदान के साथ टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में 1708वां एसडीपी रक्तदान भी पुरा हो गया. टीम पीएसएफ ने आज के इस अभियान को मौत से जंग हार चुके शहर के लाल अर्शनंदन के नाम समर्पित किया. रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित रहे जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर रीता सिंह, तकनीशियन स्वपन राणा, अभिषेक धर, अजय महानंद, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार आदि मौजूद थे.

You may have missed