March 19, 2026

अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

IMG-20260318-WA0011

● राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में ओरिएंटेशन डे का आयोजन

जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंकु कुमार राय (ऑफिसर इंचार्ज, गालूडीह पुलिस स्टेशन) एवं राजेन्द्र विद्यालय घुटिया की प्रधानाचार्या खुशबु ठाकुर उपस्थित रहीं.
प्राचार्या ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों, अनुशासन, और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. उन्होंने अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहभागिता का आह्वान करते हुए विद्यालय में संचालित होनेवाली खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी.
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ बच्चों, अभिभावकों से पहचान बनाने के लिए नहीं है बल्कि उनके भविष्य को एक निश्चित दिशा में ले जाने के लिए पहला कदम है. कार्यक्रम में छोटे बच्चों के लिए गेम्स के स्टाल भी लगाए गए थे जिसमें अरेंज द ऑब्जेक्टस, फील द ग्लास जैसे कई खेल शामिल थे. साथ ही बच्चों के खेलने के लिए मिकी माउस और जंपिंग राइड के साथ खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए थे.
विद्यालय के सभी कक्षाओं को अलग अलग थीम में सजाया गया जैसे लर्निंग विद फन, बाइसिकल टू मूव, मैथ्स पार्क, हिंदी साहित्य के सितारे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेव वाइल्डलाइफ, लर्न विथ फन, फेस्टिवल्स ऑफ़ इंडिया आदि. विद्यालय प्रबंधन ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार जताया.