June 21, 2026

अधूरा कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो : मंगल

IMG-20260318-WA0012

जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विधानसभा के शून्यकाल में बुधवार को बोड़ाम प्रखंड के भुला पंचायत भवन के समीप तीन वर्षों से अधूरा पड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग सदन में उठाई. सदन में अपनी बातों को रखते हुए विधायक ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के भुला पंचायत भवन के समीप कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य विगत तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है. जिसकारण यहां के बालिकाओं को सुंदरनगर में रहकर पढ़ाई करना पड़ रहा है, जिसमें बालिकाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने छात्रहित में अधूरा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग सरकार से की है.

You may have missed