अनुशासन को आत्मसात करने व गुरुओं के प्रति सम्मान पर बल
केपीएस मानगो परिसर में पुरस्कार वितरण
जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल, मानगो के प्रांगण में केरला पब्लिक स्कूल मानगो एवं केरला पब्लिक स्कूल, गांधी मैदान का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया. इसमें शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कक्षा नर्सरी से 11 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार उत्तम नाथ पाठक उपस्थित थे. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन को आत्मसात करने एवं गुरुओं के प्रति सम्मान पर विशेष बल दिया. प्राचार्या रूपा घोष विद्यालय रिपोर्ट पढ़ा. विद्यालय के छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शरद चंद्रन, शैक्षणिक निदेशिका लक्ष्मी आर., प्राचार्या रूपा घोष, उप प्राचार्या उषा राजशेखरन, डॉ किशोर, संयोजिका दिव्या तिवारी, शिक्षक, अभिभावक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

