March 13, 2026

अपने कार्यों से समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही महिलाएं

IMG-20260311-WA0022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानगो भाजपा का सम्मान समारोह

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, मानगो मंडल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दाइगुड्डू स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह जी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ विशेष रूप से मौजूद रहीं.
इस अवसर पर मानगो क्षेत्र की कई विशिष्ट एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान देनेवाली महिलाओं को सम्मानित एवं अभिनंदन किया गया. साथ ही हाल ही में मानगो वार्ड पार्षद के रूप में विजयी हुई सुशीला शर्मा का भी कार्यक्रम में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संध्या सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की नारी सशक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर है. वे अपने कार्यों, साहस और संकल्प से समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है. नारी वास्तव में शक्ति स्वरूपा है, जो परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज को दिशा और ऊर्जा प्रदान करती है. इस अवसर पर काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

You may have missed