March 18, 2026

अपनी प्रतिभा को निखारें, नया सीखने को उत्साहित रहें बच्चें

IMG-20260317-WA0002

लोयोला स्कूल, टेल्को में नए शैक्षणिक वर्ष का विशेष प्रार्थना सभा के साथ शुभारंभ

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को में नए शैक्षणिक वर्ष का शुभारंभ विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष प्रार्थना सभा के साथ किया गया. इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों के बीच उत्साह, आशा और नई प्रतिबद्धता का वातावरण देखने को मिला. सभा में प्राचार्य चरणजीत, रैक्टर फादर माइकल टी राज, फादर विनोद फर्नांडीस (लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर से नव-नियुक्त शैक्षणिक निदेशक), फादर ऑस्कर होरो नए वाइस सुपीरियर, फादर जेरी डी’सूजा के साथ-साथ नव-पदोन्नत उप-प्रधानाचार्य (सीनियर सेक्शन) रेशमा रोड्रिग्स और जूनियर सेक्शन के लिए ज़ीनत मारिया उपस्थित थे.
सभा का स्वागत करते हुए रेक्टर ने विद्यार्थियों को सीखने के प्रति उत्साहित रहने, अपनी प्रतिभाओं को निखारने और अपने सपनों की ओर निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया. कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, अनुशासन और मूल्यों के विकास का माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बने रहने, अपनी गलतियों से सीखने और असफलताओं से न डरने का आह्वान किया. उन्होंने शिक्षकों की समर्पण भावना और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वे ही विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गलतियां किसी के भविष्य को निर्धारित नहीं करतीं. इसमें अनुशासन को बहानों से ऊपर रखने, छोटे-छोटे निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त करने, आत्म-विकास पर ध्यान देने तथा प्रतिदिन बेहतर बनने का माध्यम है.