May 2, 2026

स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी के छात्रों के लिए 50 करोड़ का स्कॉलरशिप

IMG-20260318-WA0001

d_jha

सीजीसी यूनिवर्सिटी ने की घोषणा, कुणाल ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने योग्य छात्रों की उच्च शिक्षा में मदद करने के लिए 50 करोड़ का सीजीसीयूईटी स्कॉलरशिप की लांचिंग की. इस मौके पर शहर के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां यूनिवर्सिटी ने ‘प्रिंसिपल्स और टीचर्स मीट’ का भी आयोजन किया. कार्यक्रम में इस क्षेत्र के 70 से अधिक प्रिंसिपल्स और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. ‘प्रिंसिपल्स और टीचर्स मीट’ में पूर्व विधायक कुणाल षाडंग़ी एवं यूनिवर्सिटी के जीएम (एडमिशन व मार्केटिंग) डा. हितेश कलोटा शामिल हुए. कार्यक्रम में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर भी चर्चा हुई. साथ ही सही कैंपस और पाठ्यक्रमों के चयन पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया.
दोनों ही अतिथियों ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति शिक्षा के माध्यम से ही संभव है. मौके पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 50 करोड़ की सीजीसीयूईटी स्कॉलरशिप की आधिकारिक घोषणा की गई. बताया गया कि यह स्कॉलरशिप स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के इच्छुक छात्रों के लिए उपलब्ध होगी. स्कॉलरशिप का उद्देश्य मेधावी छात्रों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आनेवाले छात्रों को सहायता प्रदान करके सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करना है.

You may have missed