अरिजीत ने अपनी माता की जयंती पर ज़रूरतमंदों में बांटे भोजन
● एसडीपी डोनेशन कर किया नमन
जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ) के निदेशक अरिजीत सरकार ने अपनी माता स्व. नीला सरकार की जयंती पर पार्वती घाट के समीप अंत्योदया भवन में रहनेवाले जरुरतमंदों लोगों में भोजन वितरण किया. साथ ही अपना स्वैच्छिक रक्तदान भी किया. सबसे बड़ा एसडीपी रक्तदान अभियान चलाते हुए कुमारेस हाजरा, प्रीतपाल सिंह, भास्कर कुंडू, श्रीदीप, भगवान सिंह, बी शेषा गिरी के सहयोग से 1793वां एसडीपी रक्तदान को स्व. नीला सरकार के नाम समर्पित किया गया. इस अवसर पर अरिजीत सरकार, स्नेहा सरकार, अनिरुद्ध सरकार, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, किशोर साहू, रवि शंकर पात्रो, रश्मि श्रीवास्तव, सोमिरन आदि मौजूद थे.
