April 29, 2026

जेएनएसी के काम का अनुभव तीखा : सरयू

IMG-20260315-WA0003

d_jha

6.88 करोड़ की 50 योजनाओं का कदमा में शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि जिस तरीके से जेएनएसी काम करती है, उसके आलोक में उनका अनुभव तीखा है. वे आज नगर विकास विभाग के मद से क्रियान्वित होनेवाले 6 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक की लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद अपनी बात रख रहे थे. इन योजनाओं का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो और सरयू राय ने संयुक्त रुप से किया. उक्त कार्यक्रम तरुण संघ, कदमा में आयोजित था.
सरयू ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, वो सोनारी, कदमा, बिष्टपुर, साकची आदि की की योजनाएं हैं. उन्होंने जेएनएसी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके काम करने का तरीका जो भी हो, अनुभव तीखा है. कई बार काम रुक जाता है, कभी-कभी काम की गुणवत्ता भी सही नहीं रहती है. उन्होंने कहा कि जेएनएसी में निविदा हो जाती है, ठेकेदार का चयन हो जाता है लेकिन सुरक्षा एग्रीमेंट लटक जाता है, इससे बचना चाहिए जेएनएसी को और इसे जल्दी करवाना चाहिए. सरयू राय ने कहा कि ठेकेदार समय सीमा में काम पूरा करें.

You may have missed