March 29, 2026

अर्शनंदन को श्रद्धांजलि : कई स्थानों पर कराया भोजन

IMG-20251216-WA0009

एसडीपी डोनेशन व 15 यूनिट रक्तदान

hemkund-public-school

जमशेदपुर : गम्भीर बीमारी से जंग हार चुके शहर के लाल अर्शनंदन की याद में एवं देश के वीर सपूतों के नाम विजय दिवस पर पूरा दिन मानव कल्याणकारी कार्य के नाम रहा. इन मानव कल्याणकारी कार्य के जरिए अर्शनंदन को श्रद्धांजलि दी गई. इस क्रम में जमशेदपुर ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 15 यूनिट रक्तदान, रवि शंकर पात्रो व कुमारेस हाजरा द्वारा एसडीपी रक्तदान, कैंसर मरीज एवं उनके परिजनों, साथ ही पार्वती घाट के पीछे अंत्योदय भवन स्लम एरिया में 200 लोगों को भोजन कराया गया. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अर्शनंदन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धंजलि दी.
अर्शनंदन की याद में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) आगामी एक माह तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है. उपरोक्त कार्यक्रमों में अर्शनंदन की माता व अन्य परिजनों के अलावा एमटीएमएच के वरीय प्रशासक अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार, दीपक कुमार मित्रा, उत्तम कुमार गोराई, कुमारेस हाजरा, देवनाथ सिंह, रवि शंकर एवं एक्सल टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्र उपस्थित रहे.

You may have missed