March 29, 2026

अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए पोस्टर विमोचन

IMG-20251212-WA0003

● दिनेश ने की ज्यादा से ज्यादा लोगों से रक्तदान की अपील

hemkund-public-school

जमशेदपुर : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आगामी 25 दिसंबर को आयोजित होनेवाले रक्तदान शिविर को लेकर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया. उन्होंने कहा कि अटल जी ने जीवनभर मानवता और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया. उसी से प्रेरणा ग्रहण कर उनके जयंती पर रक्तदान करना, रक्त की हर बूंद किसी ज़रूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है. साथ ही शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की.
उक्त शिविर 25 दिसंबर को केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा. पोस्टर विमोचन के दौरान दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, आर राकेश राव, लक्ष्मण बेहरा मौजूद रहे.

You may have missed