March 28, 2026

अवार्ड समारोह सह देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या 21 को

IMG-20260119-WA0004

फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लन होंगी अतिथि, अलग-अलग क्षेत्र के लोग होंगे सम्मानित

hemkund-public-school

जमशेदपुर : रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की ओर से आगामी 21 जनवरी को गोलमुरी के एक होटल में नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लन बतौर अतिथि शामिल होंगी. उक्त जानकारी आयोजक आशा सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन-4 के फाइनल में फ्लाइट रद्द होने की वजह से पूनम ढिल्लन पहुंच नहीं पाई थी.
आशा सिंह ने बताया कि आगामी 21 जनवरी को एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें नृत्य, संगीत समेत राज्य की संस्कृति की झांकी भी दिखाई जाएगी. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को नेशनल प्राइड मोमेंट सम्मान प्रदान किया जाएगा. आयोजन में मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित होंगी. शाम 6 बजे आरंभ होनेवाले उक्त आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे जनों को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा. आयोजक सत्यजीत सिंह राजपूत एवं आरफीन अशरफ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ प्रतिभागियों को होगा, जिन्हें प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. आज के पत्रकार सम्मेलन में आसा सिंह सहित सत्यजीत सिंह राजपूत, आरफीन अशरफ, शिवानी ओझा, बसंत दास आदि भी उपस्थित रहे.

You may have missed