March 29, 2026

बाबू गेनु की स्मृति में शिविर, 98 ने किया रक्तदान

IMG-20251212-WA0012

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच की जमशेदपुर महानगर संयोजक राजपति देवी के नेतृत्व में बाबू गेनु जी के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया गया. शिविर में कुल 98 यूनिट रक्तदान हुआ. आयोजन में बंदे शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, मंजू ठाकुर, डॉ अनिल राय, अमित कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, केपी चौधरी, संजीत सिंह, संजीत प्रमाणिक, अशोक कुमार, विकास जायसवाल, मुकेश ठाकुर, संगीता श्रीवास्तव, किरणजीत कौर, सरोज, रमेश सिंह, राजा रामकुमार एवं मंच के कई कार्यकर्ता शामिल हुए. रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले पहुंचे थे. शिविर में कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया, जिसमें रिंकू दुबे, छवि सिंह, उमा शर्मा, कुसुम भारती आदि के नाम शामिल है.

hemkund-public-school

You may have missed