बेबी देवी बनीं सावन क्वीन ,गोंड आदिवासी संघ के सावन मिलन समारोह का आयोजन

सर्च न्यूज , सच के साथ : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के सावन मिलन समारोह का आयोजन रविवार को गढ़बासा स्थित सीपी समिति स्कूल में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में थाईलैंड में स्ट्रेंगथलिफ्टिंग में दो स्वर्ण पदक विजेता स्नेह कुमारी रही। विशिष्ट अथिति के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार थे। इस दौरान रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया। इसमें महिलाओं ने मंच पर अपने जलवे बिखेरे। इसमें सावन क्वीन बेबी देवी बनीं। चंपा देवी द्वितीय रही। तरुण देवी तृतीय रही। साथ ही शिव पार्वती व राधा कृष्ण के रूप में झांकी व नृत्य की प्रस्तुति भी की गई। इसका उपस्थित समाज के सभी लोगों ने आनंद उठाया। मुख्य अतिथि स्नेहा कुमारी ने महिलाओं से कहा कि अपने चरित्र को सूरज की तरह बनाएं ताकि कोई आपके देख तो नजरें झुक जाएं। चांद की तरह कोई निहारते न रह सके। वहीं जज के रूप में रीता पात्रो व अंजली श्रीवास्तव मौजूद थी। इस दौरान युवी विंग की भी घोषणा की गई। बॉबी शाह के नेतृत्व में 10 युवाओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन महिला समिति के देख रख में हुआ। मंच का संचालन साहिल अस्थाना ने किया। मौके पर अध्यक्ष दिनेश गोंड, नीतू कुमारी, सोहन शाह, हीरा देवी, अम्बे आदि मौजूद थे।