बाग़-ए-आयशा की छात्राएं शैक्षणिक साइंस टूर में पहुंची जुबिली पार्क
जमशेदपुर : बाग़-ए-आयशा मॉडर्न इस्लामिक एजुकेशन की ओर से छात्राओं के लिए शैक्षणिक साइंस टूर का आयोजन स्थानीय जुबिली पार्क में किया गया. कार्यक्रम संस्था की चेयरपर्सन जेबा क़ादरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ. साइंस टूर के दौरान छात्राओं को विज्ञान से संबंधित विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी गई. साथ ही ज्ञानवर्धक गतिविधियों के तहत खेल, सामान्य ज्ञान (जीके), इस्लामिक क्विज़ के साथ-साथ योग सत्र का भी आयोजन किया गया. योग सत्र में झारखंड सरकार से जुड़ी नेहा ने योग के कई महत्वपूर्ण लाभ बताए और विभिन्न योगासन व उनके सही चरणों की जानकारी दी. छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया. आयोजन को सफल बनाने में संस्था की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसमें एचआर अधिकारी अफ़सरुन निसा, प्रोजेक्ट मैनेजर अली अदनान रज़ा, सचिव आमना खातून, सलमा खातून, प्रशासक अलीशा माहविश सहित इंचार्ज साजदा अंसारी तथा सदस्य अंजुम अफ़्शा और तबस्सुम परवीन की भूमिका सराहनीय रही.
जूनियर एग्ज़ीक्यूटिव पदाधिकारी गुलाम मुस्तफ़ा का भी सहयोग रहा.

