बैंककर्मी की पुत्री अंकिता बनीं भारतीय सेना में अधिकारी
चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में लेंगी ट्रेनिंग
जमशेदपुर : बैंक ऑफ इंडिया, तामोलिया शाखा के हेड कैशियर जे डी यादव की पुत्री अंकिता यादव ने ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर इंडियन आर्मी में अधिकारी के रूप में चयनित होकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे इलाके में खुशी है. अंकिता यादव शीघ्र ही चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगी. प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त करेंगी और देश सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी. इस उपलब्धि पर आज पूर्व सैनिक वरुण कुमार व अन्य उनके अंकिता के आवास पहुंचे तथा उन्हें सम्मान में शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर उनके पिता का भी मुंह मीठा कराया गया. मौके पर वरुण कुमार के साथ संतोष सिंह भी मौजूद थे.
