March 29, 2026

बच्चों ने दिया पर्यावरण के साथ तालमेल का संदेश

IMG-20251219-WA0002

केपीएस मानगो में प्री-प्राइमरी नाइट का भव्य आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल मानगो में प्री-प्राइमरी नाइट का आयोजन गुरुवार को हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ केरला पब्लिक स्कूल ट्रस्ट की अकादमी निदेशिका लक्ष्मी आर, प्राचार्या रूपा घोष, उप प्राचार्या उषा राजशेखरन, संयोजिका दिव्या तिवारी एवं डॉ किशोर कुमार ओजा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी, एलकेजी तथा यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. जल, जंगल, जमीन और हम थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविता एवं नृत्य का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम द्वारा बच्चों ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण एवं मानव के बीच सही ताल-मेल होना जरूरी है. अकादमी निदेशिका लक्ष्मी. आर ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम द्वारा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है एवं बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हैं. उन्होंने अपने संभाषण में कहा कि इतने छोटे बच्चों को सीखना इतना सरल नहीं है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

You may have missed