March 29, 2026

बीआईडब्ल्यू प्रीमियर लीग का आगाज, प्राइमा पैंथर और डिफेंस वॉरियर जीता

IMG-20260208-WA0010

जमशेदपुर : बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री, टाटा मोटर्स की ओर से टेल्को ग्राउंड में रविवार को बीआईडब्ल्यू प्रीमियर लीग टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ. प्रतियोगिता का उदघाटन बीआईडब्ल्यू
के डिवीजनल हेड मुनीश राणा, एल एन अवस्थी, के के मोदी, एस.नारायण, शुभेंदु पटेल, साकेत, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बियरर रवि जायसवाल, अभय कुमार सिंह ने बैलून उड़ाकर किया. इस अवसर पर चारों टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे.
टूर्नामेंट के पहले मैच में प्राइमा पैंथर की टीम ने सिग्ना सुपरस्टार को 46 रन से हराया. प्राइमा पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज अमित शुक्ला (61रन) और सचिन (44रन) के तेज तर्रार पारी की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 137 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिग्ना सुपरस्टार की टीम महज 91 रन ही बना सकी. चैतन्य मांझी ने 41 रन का योगदान दिया वही मुनीश राणा ने 31 रन की पारी खेली. श्याम और मधुसूदन को एक एक विकेट मिला. मैन ऑफ द मैच अमित कुमार शुक्ला को दिया गया.
दूसरे मैच में एडग चैलेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीरज शर्मा (38 रन) और रौशन (21 रन) के पारी की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में 92 रन का स्कोर खड़ा किया. गोपाल कुमार ने बी आई डब्ल्यू प्रीमियर लीग का पहला हैट्रिक अपने नाम किया. गोपाल ने एक ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. जित्तू ने 3 विकेट लिए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डिफेंस वॉरियर की टीम ने महज एक विकेट के नुकसान पर निर्धारित 92 रन के लक्ष्य को पूरा कर लिया. 9 विकेट से जीत दर्ज की. डिफेंस वॉरियर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजा ने 37 रन और जित्तू ने 20 रन का अहम योगदान दिया. जित्तू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस अवसर पर बी आई डब्ल्यू फैक्ट्री के सभी सहकर्मी साथी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित रहे। इस लीग का फाइनल मैच आगामी 15 फरवरी को प्राइमा पैंथर और डिफेंस वॉरियर की टीम के बीच होगा.

hemkund-public-school

You may have missed