March 28, 2026

बीआईटी मेसरा में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम संपन्न

IMG-20251216-WA0003

रांची : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग (ईईई) द्वारा ‘कंट्रोल इंजीनियरिंग में वर्तमान प्रवृत्तियां’ विषय पर 11 से 15 दिसंबर 2025 तक पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के एआईसीटीई-अनुमोदित डिग्री एवं डिप्लोमा संस्थानों से आए फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया, जिससे शैक्षणिक आदान-प्रदान एवं व्यवसायिक विकास के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध हुआ. एफडीपी में लगभग 60 फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. सत्रों को आईआईटी, एनआईटी एवं संस्थान जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्रतिष्ठित शिक्षकों ने संबोधित किया, जिससे प्रतिभागियों को कंट्रोल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान एवं आधुनिक प्रथाओं से परिचित भी कराया गया. कार्यक्रम का संचालन डा. एस के मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने संयोजक की भूमिका निभाई. उन्हें डॉ. सुषमा एस. कामलु, सहायक प्राध्यापक, समन्वयक के रूप में तथा डॉ. विजय लक्ष्मी, प्रोफेसर ईईई विभाग, सह-समन्वयक के रूप में सहयोग प्राप्त हुआ.

hemkund-public-school

You may have missed