February 11, 2026

बेहद अनुशासित और पारिवारिक मूल्यों पर चलने वाले युवा कैरव गांधी के अपहरण से जमशेदपुर में शोक की लहर

FB_IMG_1768475208235

सर्च न्यूज :

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र से कैरव गांधी के अपहरण की सूचना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैरव गांधी अत्यंत सौम्य स्वभाव के युवक हैं और अपने पारिवारिक आदर्शों पर चलते हुए अपने उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत थे।
कैरव अपने व्यवहार, अनुशासन और विनम्रता के कारण फैक्ट्री के कामगारों के बीच विशेष सम्मान रखते हैं। कर्मचारी वर्ग इस घटना से गहरे सदमे में है और अब तक उनकी सुरक्षित बरामदगी न होने पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।
परिवार, शुभचिंतक और समस्त कर्मचारी वर्ग कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।