May 12, 2026

Jamshedpur Tuiladungri Jwara Puja Visarjan : भव्य शोभा यात्रा के साथ ज्वारा पूजा का विसर्जन, श्रद्धालु हुए शामिल

IMG-20260327-WA0007

जमशेदपुर : जग कल्याण एवं सभी की मनोकामना पूर्ण होने की मंगल कामना के साथ टुइलाडुंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित ज्वारा पूजा एवं 23 अखंड ज्योत का विधि-विधान से विसर्जन किया गया. इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल हुए. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन एवं जस गीत गाते हुए पूरे मार्ग में भक्ति भाव में लीन नजर आए. कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता संदेश के साथ हुई, जिसमें युवा एवं महिलाएं सड़क पर पानी डालकर सफाई करते दिखीं. इसके पश्चात महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. महिलाएं अपने सिर पर अखंड ज्योत कलश एवं लहलहाते ज्वारा लेकर कतारबद्ध तरीके से चल रही थीं, जो आकर्षण का केंद्र रहा.
शोभा यात्रा में मां दुर्गा, नरसिंह अवतार एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. छत्तीसगढ़ से आई जस गायन मंडली ने अपने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु दर्शन करते हुए जयकारे लगाते नजर आए. अंत में गाढ़ाबासा स्थित कुंआ में पहुंचकर विधिपूर्वक विसर्जन संपन्न की गई. नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं में भोग-प्रसाद का वितरण किया गया. साथ ही पूजा को विधि-विधान से संपन्न कराने वाले बैगा, पंडा, पुजारी, उनके सहयोगियों एवं जस गायन मंडली को परंपरानुसार आरती कर नारियल भेंट कर विदाई दी गई
शोभा यात्रा में राजू गिरी, दिनेश कुमार, परमानंद कौशल, गिरधारी साहू, मोतीलाल साहू, सुक्रीत दास मानिकपुरी, चंद्रिका निषाद, गंगाराम साहू, प्रशांत विभा, महावीर प्रसाद, अनिल कुमार, रामेश्वर साहू, कामेश्वर साहू, दयालु निषाद, जमुना निषाद, इंद्रा साहू, द्रौपदी साहू, नूतन साहू, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, नंदनी साहू, गौरी साहू, फुलेश्वरी निषाद, कमला निषाद, श्रीनू राव, धर्मराज साहू, प्रांची निषाद, जितेंद्र साहू, अजय कुमार साहू, रोशन साहू, दीपक साहू, गोविंद साहू, पारस लाल, बिहारी लाल, डी प्रसाद राव, हेमा साहू, पिंकी साहू, सुमन निषाद, पूनम ठाकुर, ओम निषाद, विजय मानिकपुरी, सौरव साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

You may have missed