बेहतर पथ किसी भी क्षेत्र के विकाश का पैमाना : मंगल
● बारीगोड़ा चौक से सलगाझुडी फाटक तक पथ निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
जमशेदपुर : जिला योजना अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत स्वीकृत जुगसलाई विधानसभा के बारीगोड़ा चौक से सलगाझुडी फाटक तक लगभग 75 लाख की लागत से पीसीसी पथ निर्माण कार्य (लम्बाई 1.5 कि. मी.) का शिलान्यास आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. विधायक की अनुशंसा पर लगभग 18 वर्ष बाद इस सड़क का निर्माण हो रहा है. इसे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है.
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि बेहतर पथ किसी क्षेत्र के विकाश का पैमाना होता है. यह सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आवागमन को सुलभ बनाएगा और विकास के नए द्वार खोलेगा. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जुगसलाई विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है. विधायक ने संवेदक से कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे. मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सुनीता नाग, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंदर सिंह, राकेश सिंह, दुबराज नाग, मनोज यादव, राकेश चक्रवर्ती, कार्तिक मछुआ, नितिन आदि उपस्थित थे.
