March 28, 2026

बघुरिया संकुल संगठन को पूर्वी क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार

IMG-20251122-WA0004

हैदराबाद के राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में जीता पुरस्कार

hemkund-public-school

जमशेदपुर : डॉ. एमसीआर एचआरडीआई (हैदराबाद) में 20-21 नवंबर को एसएचजी फेडरेशन एवं एफपीओ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बघुरिया संकुल संगठन, घाटशिला को भारत के पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मॉडल सीएलएफ श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. मौके पर जिले के डीपीएम सुजीत बारी तथा बागुरिया सीएलएफ की महिला सदस्यों ने यह सम्मान मुख्य अतिथि शांति कुमारी (सेवानिवृत्त आईएएस), वीसी एवं डीजी, एमसीआरएचआरडीयू से ग्रहण किया.
इस सम्मेलन में 17 राज्यों ने भाग लिया जिनमें से 13 एसएचजी फेडरेशनों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया. भारत के पूर्वी क्षेत्र (ईस्टर्न ज़ोन) में बघुरिया सीएलएफ द्वितीय स्थान पर रहा. पुरस्कार राशि के रूप में घाटशिला (बघुरिया संकुल संगठन) को 20 हजार रु. प्रदान किए गए. सम्मेलन का उद्देश्य यह रेखांकित करना था कि एसएचजी फेडरेशन अब वित्तीय सेवाओं से आगे बढक़र सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के मजबूत माध्यम बन रहे हैं. सम्मेलन में सुजीत बारी ने गरीबी से आर्थिक स्वतंत्रता तक पहुंचाने में उद्यम प्रोत्साहन एवं मूल्य श्रृंखला विकास में फेडरेशनों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

You may have missed