भाजयुमो के प्रयास से मजदूर के परिजनों को मिला 8 लाख मुआवजा
जमशेदपुर : गम्हरिया की कंपनी बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत कीताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव के असामयिक निधन के बाद परिजनों को न्याय दिलाने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निर्णायक पहल की. कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज ने प्रारंभ में मुआवजे को लेकर टालमटोल का रवैया अपनाया, लेकिन भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने परिजनों की ओर से बीते कल से लगातार कंपनी प्रबंधन के ऊपर दबाव बनाए रखा.
शनिवार को श्री कुशवाहा की सक्रियता और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप कंपनी प्रबंधन ने पीडि़त परिवार को कुल 8 लाख रुपये का मुआवजा देने को सहमत हुए. मौके पर ही 6 लाख रुपये नकद एवं 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किया. इस दौरान भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजयुमो नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
