भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के याद में क्रांति दीप 23 मार्च को ,चित्रांकन और रंगोली प्रतियोगिता होगी आयोजित
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर:
सुभाष युवा मंच और हेमकुंड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में क्रान्ति दीप कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी हेमकुंड पब्लिक स्कूल में किया गया है । भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के याद में इंटर स्कूल कॉलेज चित्रांकन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है ।
शिक्षाविद और समाजसेवी श्री पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु जैसे महान व्यक्तित्व और उनके विचाओं को प्रचारित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है ।
श्री मिश्रा ने बताया कि क्रांति दीप कार्यक्रम में 23 मार्च को दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी ।
स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु पर आधारित चित्रांकन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगीl
यह प्रतियोगिता बिल्कुल निशुल्क है । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दे कर पुरस्कृत किया जाएगा ।
