May 8, 2026

नन्हें-मुन्हें बच्चों ने साकार किया ‘सितारें जमीं पर’ की भावना

IMG-20260322-WA0011

ग्रीनफील्ड संस्कारशाला का ग्रेजुएशन समारोह, 95 विद्यार्थियों की प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण

जमशेदपुर : ग्रीनफील्ड संस्कारशाला ने ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया जिसमें 95 नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर कदम बढ़ाया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मेन हॉस्पिटल की न्यूरो पीडियाट्रिशियन डॉ. प्रीति एवं लोयोला स्कूल की पूर्व शिक्षिका एग्नेस बॉयल उपस्थित रहीं. आकर्षक ग्रेजुएशन गाउन में सजे नन्हे बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम की थीम ‘क्रेयॉन्स से कॉन्स्टेलेशन तक’ रखी गई. इसकी शुरुआत नमस्ते गीत से हुई. तत्पश्चात बच्चों ने ‘वन ईयर ओल्डर, वन ईयर वाइजऱ’ गीत प्रस्तुत कर अपने विकास और सीखने की झलक दिखाई.
रचनात्मक प्रस्तुति में बच्चों ने स्वयं को रंग-बिरंगे क्रेयॉन्स के रूप में प्रस्तुत किया. मंच पर उनके उत्साह और अपने पहले दोस्तों के साथ जुड़ाव की झलक साफ दिखाई दी. आत्मविश्वास और तैयारी के साथ बच्चों ने ‘सितारे ज़मीं पर’ की भावना को साकार करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की झलक दी. कार्यक्रम का समापन भावुक विदाई गीत के साथ हुआ. समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों और शिक्षकों का रैंप वॉक रहा, जिसे अभिभावकों और दादा-दादी ने जोरदार तालियों के साथ सराहा. विद्यालय की प्राचार्या एकता अग्रवाल ने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगामी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.

You may have missed