June 22, 2026

Tata Steel:टाटा स्टील में वेतन समझौता अंतिम दौर में : NS को 18 हजार व ओल्ड ग्रेड को 22 हजार तक की मासिक बढ़ोतरी संभव

IMG-20260618-WA0013

सर्च न्यूज: सच के साथ: टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच लंबे समय से लंबित वेतन समझौता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस नए ग्रेड रिवीजन समझौते से जमशेदपुर स्थित मुख्य प्लांट और ट्यूब्स डिवीजन में कार्यरत करीब 10,000 स्थायी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह बहुप्रतीक्षित समझौता 1 जनवरी 2025 की पिछली तारीख (बैक-डेट) से प्रभावी माना जाएगा।

इस नए समझौते के तहत कर्मचारियों के मासिक वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। सूत्रों के अनुसार, न्यू सीरीज (NS) ग्रेड के कर्मचारियों के मासिक वेतन में ₹18,000 तक और ओल्ड ग्रेड सीरीज के कर्मचारियों के वेतन में ₹22,000 तक की मासिक वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, बढ़ती महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों के विभिन्न भत्तों (Allowances) में भी ₹5,000 से ₹6,000 तक का बड़ा इजाफा किए जाने की चर्चा है। समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के बीच ड्राफ्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। वेतन वृद्धि के साथ-साथ न्यू सीरीज (NS) ग्रेड के कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी राहत की बात यह है कि उनका महंगाई भत्ता (DA) पर-पॉइंट ₹3 से बढ़ाकर ₹4.50 किया जा सकता है, जो कि पिछले कई वर्षों से एक ही स्तर पर रुका हुआ था।

You may have missed