June 22, 2026

Ranchi: रांची के लोक भवन में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस पर झारखंड के वर्तमान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Screenshot_20260622_214311_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड की राजधानी रांची स्थित लोक भवन में शनिवार, 20 जून 2026 को केंद्र सरकार की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस (पश्चिम बंगाल दिवस) का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए。 राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें रांची और आसपास के जिलों में रहने वाले बंगाली समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, बौद्धिक और सामाजिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाल ज्ञान, सृजनशीलता और सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है, जिसने राष्ट्र निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने विशेष रूप से झारखंड में निवासरत बंगाली समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कृति, उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्रों में इस समुदाय का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के संबंध केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि बहुत गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने अंत में ‘विविधता में एकता’ को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया और बंगाल के सभी लोगों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

You may have missed