March 10, 2026

भक्तों को ज्ञान, मोक्ष व शिवभक्ति का मार्ग दिखाता है महापुराण

IMG-20260310-WA0001

बिष्टुपुर सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा शुरु, प्रथम दिन निकली कलश यात्रा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में आज कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से निकली, जिसमें महिलाएं पारंपरिक पोशाक में कलश धारण कर, बैंड-बाजों और शिव भजनों में झूमती हुई शामिल हुईं. कथा स्थल पर सुबह गणेश पूजन, कलश स्थापना, वेदी स्थापना पूजन और शाम को मंत्रोच्चार के साथ कथा का आगाज हुआ. यजमान पुष्पा देवी-रामाकांत साह ने पूजा की. इसका आयोजन श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ के वार्षिकोत्सव पर मित्र कांवड़ संघ टाटानगर द्धारा किया जा रहा है.
प्रथम दिन चित्रकुट मधुसूदन सेवाधाम के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी सूदर्शनाचार्य महाराज ने शिव महात्मय कथा, शिवपुराण परिचय, शिवलिंग महिमा, भस्म रूद्राक्ष महिमा का प्रसंग बताया. कहा कि शिव महापुराण कथा के श्रवण से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है. जीवन में सुख-समृद्धि आती है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है. यह पुराण भक्तों को ज्ञान, मोक्ष और शिव-भक्ति का मार्ग दिखाता है, जिसमें शिवलिंग पूजा, भस्म और रुद्राक्ष धारण करने की महिमा को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है. कथाचावक ने कहा कि शिव महापुराण ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का मार्ग है, जो शिवलिंग पूजा, रुद्राक्ष और भस्म के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है. आज मुख्य यजमान के रूप में पुष्पा देवी-रामा कांत साह और अंचल-मनीष कश्यप शामिल हुए.

रोजाना तीन घंटे कथा सुनाएंगे आचार्य
दूसरे दिन कल, बुधवार को कथावाचक नारद मोह, सृष्टि वर्णन, धनवति कुबेर परिचय, गंगा अवतरण, समुद्र मंथन, नारी धर्म, अर्धनारीश्वर कथा का प्रसंग सुनाएगें. शिवकथा का प्रवचन रोजाना अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक होगा. कल, बुधवार से रविवार तक सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन अलग-अलग 11 जोड़े पूजा करायेंगें. शिवकथा के अंतिम दिन 16 मार्च को बिष्टुपुर जलाराम भवन में शाम 8 बजे से देर रात तक बाबा बासुकीनाथ का विशाल संकीर्तन होगा.

You may have missed