March 29, 2026

भूमि संबंधित कार्यों में झारनेट प्रणाली से आ रही बाधा

IMG-20251211-WA0000

● विधायके संजीव सरदार ने सदन में कहा अंचलों में वेब वीपीएन व्यवस्था फिर से लागू हो

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में झारखंड के सभी अंचल कार्यालयों में लागू झारनेट व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की. उन्होंने सदन में कहा कि पूर्व में संचालित वेब वीपीएन प्रणाली को हटाकर झारनेट लागू किए जाने के बाद से भूमि से संबंधित सभी कार्यों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है. विधायक ने बताया कि झारनेट सर्वर की अत्यधिक धीमी गति के कारण रैयतों को अपने काम के लिए कई-कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे अनावश्यक परेशानी और आर्थिक नुकसान दोनों बढ़ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राजस्व कार्य भी गंभीर रूप से विलंबित हो रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है.
विधायक श्री सरदार ने कहा कि वेब वीपीएन के दौरान भूमि से जुड़े कार्य सुचारू गति से होते थे, लेकिन झारनेट लागू होने के बाद से व्यवस्था लगभग ठप सी पड़ गई है. उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की कि झारनेट प्रणाली को तत्काल हटाकर पुनः वेब वीपीएन सेवा को पूर्ववत लागू किया जाए, ताकि रैयतों व आम नागरिकों को राहत मिल सके और राजस्व कार्य समय पर पूरे हो सकें.

You may have missed