March 29, 2026

भूमि विवाद के त्वरित निष्पादन को लगा अंचल थाना दिवस

IMG-20251211-WA0008

आए 15 आवेदन, 9 को ऑन द स्पॉट निष्पादन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिले में भूमि-विवाद संबंधी मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरुवार को ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का आयोजन किया जाता है. सभी अंचल में किसी एक थाना परिसर में आयोजित इस शिविर में नागरिक अपनी जमीन सम्बंधी समस्याओं का निदान पाते हैं. इस क्रम में आज आयोजित अंचल-सह-थाना दिवस के दौरान जिले के सभी अंचलों से भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण तथा अन्य भूमि-संबंधी शिकायतों से जुड़े कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए. इन आवेदनों में से 9 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. प्रशासनिक टीमों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं पक्षकारों की सुनवाई के बाद इन आवेदनों का निपटारा किया. शेष 6 आवेदन प्रक्रियाधीन है और इनमें तथ्यात्मक जांच, स्थल निरीक्षण, अभिलेख सत्यापन एवं पक्षकारों के विस्तृत बयान जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं की जाएंगी.
उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि भूमि विवादों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो. सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रत्येक गुरुवार को संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें. तथ्यों की त्वरित जांच, अभिलेखों का अद्यतन एवं पक्षकारों की सुनवाई को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाना है.

You may have missed