बिष्टुपुर सत्यनारायण श्याम मंदिर में शिव कथा मंगलवार से
जमशेदपुर, 9 मार्च : श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ का वार्षिक उत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन कल, 10 मार्च से 16 मार्च तक बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मंदिर (श्रीराम मंदिर के पीछे) में होगा. इसका आयोजन शहर की धार्मिक संस्था मित्र कांवड संघ टाटानगर द्धारा किया जा रहा है.
इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष रामा कांत साह ने बताया कि शिव कथा का शुभारंभ मंगलवार 10 मार्च की सुबह 08 बजे कलश यात्रा से होगी. कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से निकलेगी, जो कथा स्थल सत्यनारायण श्याम मंदिर तक जायेगी. चित्रकुट मधुसूदन सेवाधाम के प्रसिद्ध कथावाचक श्री स्वामी सूदर्शनाचार्य जी महाराज व्यासपीठ से श्री शिवकथा का प्रसंग रोजाना अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक सुनाएंगे. रोजाना सुबह 7 से 10 बजे तक पूजन होगा.
विशाल संकीर्त्तन 16 मार्च को
संस्था के मनीष कश्यप ने बताया कि शिवकथा के अंतिम दिन 16 मार्च सोमवार की शाम को बिष्टुपुर जलाराम भवन में 8 बजे से देर रात तक बाबा बासुकीनाथ का विशाल संकीर्त्तन होगा. इससे पहले पूजा और महाआरती शाम 7 बजे से होगी. प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन भी होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुगण शामिल होगें. संकीर्त्तन में आमंत्रित कलाकार कोलकाता के संजय शर्मा ‘पवन‘, देवघर की रेणु झा सहित स्थानीय कलाकार अशोक आगीवाल और अनुभव अग्रवाल भजनों की शानदार प्रस्तुति देगें.
