Jamshedpur BJP News : जमशेदपुर में सात मंडल अध्यक्ष मनोनीत, महानगर कमेटी ने की घोषणा, देखें सूची
सांकेतिक तस्वीर.
Jamshedpur/Jharkhand : भारतीय जनता पार्टी (BJP) जमशेदपुर महानगर कमेटी ने जिले की सात मंडल कमेटियों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें पोटका, कोवाली, आसनबनी, कमलपुर, बोड़ाम, पटमदा और घोड़ाबांधा मंडल शामिल है। भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से जारी एक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।
ये बने मंडल अध्यक्ष
सनत कुमार शी को पोटका का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्यामल महाकुड़ को कोवाली, निधू दास को आसनबनी और मधुसूदन महतो को कमलपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सनातन दास को बोड़ाम, कृष्ण पद सिंह को पटमदा और नीरज कुमार शर्मा को घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया है कि इन मंडल अध्यक्षों का मनोनयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार किया गया है। संजीव सिन्हा ने आशा जताई है कि नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में उपरोक्त मंडल स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूती मिलगी। उन्होंने नवमनोनीत मंडल अध्यक्षों को बधाई दी है।
