April 28, 2026

सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों को मिले आरक्षण

IMG-20260313-WA0008

d_jha-1

सीएम से मिले पूर्व सैनिक, विधायक सरयू भी रहे मौजूद

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से राँची स्थित विधानसभा कार्यालय में विधायक सरयू राय की मौजूदगी में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बसे तीनों सेना (जल, थल और नभ) से सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याणार्थ एक माँग पत्र सौंपा, जिसमें देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर सरकारी नौकरियों में आरक्षण, होल्डिंग टैक्स माफ एवं सैनिकों के पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन का आवंटन का की मांग की.
इस मुलाकात के लिए घाटशिला के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का भी सहयोग प्राप्त हुआ. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य के कुशल प्रशिक्षित अनुशासित सैनिकों का अपने ही प्रदेश में पुनर्वास एवं रोजगार मिलना राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक साबित होगा. इससे प्रतिभावान सैनिकों को अपने राज्य में रोका जा सकता है. मौके पर परिषद के अनिरुद्ध सिंह, सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद थे.

You may have missed