June 16, 2026

Jamshedpur:जसबीर सिंह गांधी की अंतिम अरदास में उमड़ा सिख समाज, सभी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

IMG-20260616-WA0036

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : गुरु घर की सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखनेवाले तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के कोषाध्यक्ष स्व. सरदार जसबीर सिंह गांधी की अंतिम अरदास मंगलवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा, सम्मान और गुरबाणी के बीच संपन्न हुई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख संगत, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. गुरुद्वारा साहिब का दीवान हॉल गुरबाणी कीर्तन और अरदास के दौरान भावुक वातावरण से सराबोर रहा. संगत ने स्व. गांधी द्वारा गुरु घर, पंथ और समाज के लिए दी गई सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.साकची गुरुद्वारा के ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह, पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, युवा नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू, बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार गुरचरण सिंह भोगल, सरदार रणधीर सिंह, सरदार सतपाल सिंह राजू सहित सिख समाज के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे.सरदार निशान सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जसबीर सिंह गांधी केवल कमिटी के कोषाध्यक्ष नहीं थे, बल्कि गुरु घर की सेवा के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने वाले कर्मठ सेवादार थे. सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे और युवा नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि जसबीर सिंह गांधी ने अपने कार्यकाल में गुरुद्वारा प्रबंधन, धार्मिक गतिविधियों और संगत की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उल्लेखनीय है कि सरदार जसबीर सिंह गांधी का 8 जून को निधन हो गया था.

You may have missed