June 16, 2026

Jamshedpur-Ranchi Highway: रांची-टाटा सफर होगा चकाचक और सुरक्षित: 126 किमी हाईवे का होगा सुदृढ़ीकरण, 18 जून को भूमिपूजन

Screenshot_20260616_220458_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: केंद्र सरकार ने झारखंड की जीवनरेखा माने जाने वाले रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹214.79 करोड़ की ओवरले परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत रांची से महुलिया (टाटा) तक के लगभग 126.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे राज्य की राजधानी और औद्योगिक नगरी के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज हो सकेगा।

इस नई परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़क की जर्जर स्थिति को सुधारना है। इसके लिए मौजूदा क्षतिग्रस्त बिटुमिनस सतह को हटाकर उस पर डेंस बिटुमिनस मैकाडम (DBM) और बिटुमिनस कंक्रीट (BC) की नई मजबूत परतें बिछाई जाएंगी। भारी वाहनों, बसों और खनिज ढोने वाले ट्रकों के अत्यधिक दबाव के कारण यह सड़क काफी खराब हो गई थी, जिसे अब नई तकनीक से सुधारा जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिल सके।परियोजना का औपचारिक भूमिपूजन 18 जून 2026 को निर्धारित किया गया है, जिसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह मार्ग झारखंड को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण व्यापारिक गलियारा है। सड़क के इस नवीनीकरण से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

You may have missed