भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का किया घेराव,सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। हेमंत सरकार पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर और नगड़ी क्षेत्र में रिम्स–2 परियोजना के नाम पर आदिवासियों की रैयती ज़मीन अधिग्रहण की साजिश का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के आठों मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। मुख्य वक्ता सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर आदिवासियों की जमीन हड़पने नहीं देगी और इसके खिलाफ पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम के संयोजक सुबोध झा और भाजयुमो जिला अध्यक्ष सह–सह संयोजक नीतीश कुमार ने इसे आदिवासी स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए कहा कि भाजपा न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रखेगी। घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, विभिन्न मंडल अध्यक्षों, महिला मोर्चा पदाधिकारियों और पूर्व जिला परिषद सदस्यों समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशेष उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की।
I