भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का किया घेराव,सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर। हेमंत सरकार पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर और नगड़ी क्षेत्र में रिम्स–2 परियोजना के नाम पर आदिवासियों की रैयती ज़मीन अधिग्रहण की साजिश का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के आठों मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। भाजपा नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। मुख्य वक्ता सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि भाजपा किसी भी कीमत पर आदिवासियों की जमीन हड़पने नहीं देगी और इसके खिलाफ पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

