March 29, 2026

बलिदानियों की शहादत को शत-शत नमन : काले

IMG-20251219-WA0010


अशफ़ाकउल्लाह ख़ान, रामप्रसाद बिस्मिल एवं ठाकुर रोशन सिंह के जयघोष से गूंजा नमन कार्यालय, दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : ‘नमन’ परिवार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़उल्लाह ख़ान एवं ठाकुर रोशन सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि उपरोक्त तीनों अमर बलिदानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनका जीवन हमें साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा देता है. आज की युवा पीढ़ी यदि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर ले तो एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण निश्चित है.
वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि इन क्रांतिकारियों की शहादत केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना की जीवंत प्रेरणा है. उन्होंने धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर देश के लिए संघर्ष किया. आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को न केवल स्मरण करें, बल्कि अपने आचरण और कर्म में उतारें.
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने इन क्रांतिकारियों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, एकता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. धन्यवाद ज्ञापन सरदार परमजीत सिंह काले ने किया.
कार्यक्रम में राघवेंद्र शर्मा, अखिलेश पांडे, राजू मारवाह, बंटी सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, संदीप कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, गोपीकांत, जूगुन पांडे, ब्यूटी तिवारी, अनीता सिंह, आभा वर्मा, पिंकी सिंह यादव, सावित्री देवी, ममता पुष्टि, रितिका श्रीवास्तव, आरती मुखी, महालक्ष्मी देवी, रिंकू दुबे, सिमी कश्यप, चंदना रानी, ममता साहा, माया देवी, कंचन देवी, स्नेहलता सिंह, पप्पी शर्मा, रेखा देवी, राधिका देवी एवं अन्य मौजूद थे.

hemkund-public-school

You may have missed