March 29, 2026

बर्मामाइंस : प्रदूषण-सडक़ जाम से लोगों का जीना मुश्किल

IMG-20251212-WA0009

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन, धरना देने की चेतावनी

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बर्मामाइंस क्षेत्र में टाटा सहित विभिन्न कंपनियों की व्यवसायिक वाहनों की वजह से बढ़ते धूल, प्रदूषण, सडक़ जाम, रोड एक्सीडेंट, अवैध पार्किंग सहित अन्य समस्याओं के विरोध में सांकेतिक रुप से विरोध प्रदर्शन किया गया. बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य आज बिष्टुपुर पोस्टल पार्क स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की. समिति ने कहा कि गत एक से डेढ़ वर्ष से टाटा स्टील द्वारा बर्मामाइंस में सडक़ किनारे लगातार घेराबंदी की जा रही है, जिसकारण सडक़ अत्यंत संकीर्ण हो गई है और आयेदिन जाम व दुर्घटना का शिकार स्थानीय लोग हो रहे हैं. अक्सर इसका खामियाजा टाटा स्टील में नौकरी करने जानेवाले कर्मचारी, इलाज कराने जानेवाले एंबुलेंस के मरीज, स्कूल जानेवाले बच्चे और रेल स्टेशन जानेवाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. समिति ने कहा कि इस सडक़ का विस्तारीकरण बेहद जरूरी है, अन्यथा किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. उपरोक्त इन सभी मुद्दों पर सामूहिक निर्णय लेते हुए बर्मामाइंस के लोगों ने बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना देने की भी घोषणा की.
समिति के सदस्यों ने कहा कि बर्मामाइंस बाजार के पास बना स्लैग प्वाइंट स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है. सडक़ से गुजरनेवाले राहगीरों तक को धूल प्रदूषण से बचाव मुश्किल हो गया है. वाहनों के अवैध पार्किंग से पूरे मार्ग पर जब-तब जाम लग जाती है, जिससे आम जनता भी परेशानी होती है. बस्ती क्षेत्र में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों को बंद किया जा रहा है, जिससे लोगों में असुरक्षा और तनाव बढ़ता जा रहा है. इस मौके पर भाजपा नेता रामबाबू तिवारी, सतवीर सिंह सोमू, दीपक झा सहित कई बस्तीवासी मौजूद थे.

You may have missed