February 25, 2026

बुध व गुरुवार को बंद रहेगा गेल का कदमा सीएनजी स्टेशन

IMG_Bl17_GAIL-INDIA_2_1_BPF1NRHL

जिला प्रशासन के आदेश का नतीजा, आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गेल का कदमा सीएनजी स्टेशन 25 और 26 फऱवरी (बुधवार व गुरुवार) को बंद रहेगा, जिससे शहर में सीएनजी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. कदमा सीएनजी स्टेशन एलसीवी भरने का प्रमुख केंद्र है, जहां से शहर के अन्य सीएनजी स्टेशनों तक सीएनजी एलसीवी के माध्यम से पहुंचाई जाती है. इसलिये इस अवधि में जमशेदपुर भर में सीएनजी आपूर्ति बाधित हो सकती है.
कंपनी की ओर से ग्राहकों को इस बावत अवगत कराया जा रहा है ताकि यह उनकी जानकारी में रहे. कंपनी का कहना है कि गेल द्वारा आदित्यपुर से एलसीवी भरवाने की व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा. आदित्यपुर में सीएनजी की आपूर्ति उपलब्ध रहेगी. सीएनजी की आपूर्ति के संदर्भ में किसी भी तरह की समस्या के लिए गेल के कंट्रोल रूम (+91 89876 70901) पर संपर्क किया जा सकता है.