Chaibasa Congress News : चाईबासा में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर कमेटी का सामूहिक इस्तीफा, जानें पार्टी में क्यों आया भूचाल…
Chaibasa Congress-1
Chaibasa : जिला कांग्रेस कमेटी में जारी आंतरिक विवाद के बीच चाईबासा नगर कांग्रेस कमेटी ने बगावती रुख अपनाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। नगर उपाध्यक्ष, महासचिव और कई वार्ड अध्यक्षों सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
नगर कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का संयुक्त बयान
नगर कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि जब उनकी बातों और सुझावों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है, तो वे इस व्यवस्था का हिस्सा नहीं बने रह सकते। इसी कारण सभी ने एकमत होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। सामूहिक इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय को सौंप दिया गया है। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
