March 29, 2026

बुजुर्गों की चेहरे पर संतोष की मुस्कान देखना सबसे बड़ा आशीर्वाद

IMG-20251213-WA0005

जरुरतमंदों तक ‘कंबल सेवा अभियान’ लेकर पहुंचे काले

hemkund-public-school

जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा मानव सेवा के संकल्प के साथ चलाया जा रहा कंबल वितरण अभियान लगातार जारी है. इस क्रम में आज बंगाली कॉलोनी, सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, नेहरू कॉलोनी, स्लैग रोड सहित अन्य क्षेत्रों में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जरूरतमंद एवं बुजुर्गों के बीच ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल भेंट की गई और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ विगत 25 वर्षों से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक अपनी सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु सहयोग मिल सके.
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा लक्ष्य है. किसी बुजुर्ग के चेहरे पर राहत और संतोष की मुस्कान देखना ही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जूगुन पांडे, विभाष मजुमदार, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, रितिका श्रीवास्तव, मनोज हलदर, सिमी कश्यप, अर्जुन कश्यप, सोनू राम, अतवरे नाग, लक्ष्मी कुजूर, आरती मुखी, गेली मुखी, कविता, रानी मुखी, जयतुन मुखी, रुपा मुखी, कुमकुम मुखी, मिस्टू सोना, नीतू देवी, पद्मा देवी, राजेश्वरी देवी, भरत कच्छप, बिनोद दास, अजय दास, बंटी रजक, बिक्रम बिरुवा, कोला मुखी, विजय बाग, बालक मिज, बंटी बेहरा, सिशु सैवायां पांडे सहित अन्य सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

You may have missed