March 29, 2026

बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान : काले

IMG-20251216-WA0002

हर हर महादेव सेवा संघ ने हज़ारों वयोवृद्ध लोगों के बीच की कंबल सेवा, 25 तक रहेगी जारी

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सेवा, संवेदना और सच्ची भक्ति की मिसाल पेश करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ ढाई दशकों से चली आ रही कंबल वितरण सेवा की अपनी परंपरा को पूरे मनोयोग से निभा रहा है. आज भी कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरण अभियान चलाया गया. संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जसकनडीह, द. गधड़ा, सोपोडेरा, मकदमपुर, गोलपहाड़ी, परसुडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किया गया.
इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं. उनकी सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची साधना है. उन्होंने बुजुर्गों को कंबल प्रदान करने के साथ उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया. यह अभियान आगामी 25 दिसंबर तक जारी रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में जसकनडीह से जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया संजू भूमिज, उप-प्रमुख शिव कुमार हांसदा, गंगाराम, संपूर्ण सवैया, सोपोडेरा से कंचन देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, गोलपहाड़ी से सुरेश लाल, हरीश वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, कमल किशोर दास, मकदमपुर से अमित श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, शशि देवी, शशि मुखी, छोटुन सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही.

You may have missed