बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक जब्त
सर्च न्यूज़ सच के साथ -सरायकेला-खरसावां। जिले में संदिग्ध और नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। शनिवार को आरआईटी थाना पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल को जब्त कर युवक सुब्रतो मुखी को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं था और उसमें तेज आवाज करने वाला मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था।
