March 28, 2026

जमशेदपुर में स्वच्छता का जश्न: देश में तीसरा स्थान हासिल करने पर उत्सव

third-clinest-city-jamshedpur

जमशेदपुर में मना जश्न, उप नगर आयुक्त के नेतृत्दपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश भर में तीसरी रैंक मिलने के बाद शनिवार को यहां जश्न मनाया गया है। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को साकची में बसंत टाकीज चौराहे पर सम्मानित किया गया। उन्हें फूल माला लाद दिया गया। इस मौके जेएनएसी के अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार और सफाई कर्मी मौजूद थे। सभी ने आतिशबाजी और मिठाइयां बांटी। कर्मचारियों में भी काफी खुशी देखी गई।

जेएनएसी के कर्मचारी और अधिकारी बसंत टाकीज चौक पर एकत्र हुए।यहां टाटा स्टील यूआइएसएल के अधिकारी भी मौजूद थे। यहां से जश्न की रैली की शुरुआत हुई। लोग ढोल नगाड़े के साथ जेएनएसी की तरफ आगे बढ़ी। रैली में होली भी खेली गई। लोगों में जेएनएसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को अबीर गुलाल लगाया। यह रैली जेएनएसी पहुंची तो वहां उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के कार्यालय में जमशेदपुर के स्वच्छता की रैंकिंग में देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त करने की खुशी में केक काटा गया। इस केक कटिंग कार्यक्रम में जेएनएसी के सफाई कर्मी भी मौजूद रहे।

hemkund-public-school

सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। खुद उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने सफाई कर्मियों को माला पहना कर उनका स्वागत किया और कहा कि यह सफाई कर्मियों की ही देन है जो जमशेदपुर को देश में तीसरा स्थान मिला है। उप नगर आयुक्त ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि जमशेदपुर अगली बार देश भर में नंबर वन आए। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता सर्वेक्षण साल 2024 का था। केंद्र सरकार की टीम जमशेदपुर में 42 दिन तक रही थी। सभी चीजों की पड़ताल की गई थी। उन्होंने कहा कि अब जेएनएसी इस साल के स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में जुट गया है।

You may have missed