जमशेदपुर में स्वच्छता का जश्न: देश में तीसरा स्थान हासिल करने पर उत्सव
जमशेदपुर में मना जश्न, उप नगर आयुक्त के नेतृत्दपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देश भर में तीसरी रैंक मिलने के बाद शनिवार को यहां जश्न मनाया गया है। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को साकची में बसंत टाकीज चौराहे पर सम्मानित किया गया। उन्हें फूल माला लाद दिया गया। इस मौके जेएनएसी के अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार और सफाई कर्मी मौजूद थे। सभी ने आतिशबाजी और मिठाइयां बांटी। कर्मचारियों में भी काफी खुशी देखी गई।
सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। खुद उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने सफाई कर्मियों को माला पहना कर उनका स्वागत किया और कहा कि यह सफाई कर्मियों की ही देन है जो जमशेदपुर को देश में तीसरा स्थान मिला है। उप नगर आयुक्त ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि जमशेदपुर अगली बार देश भर में नंबर वन आए। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता सर्वेक्षण साल 2024 का था। केंद्र सरकार की टीम जमशेदपुर में 42 दिन तक रही थी। सभी चीजों की पड़ताल की गई थी। उन्होंने कहा कि अब जेएनएसी इस साल के स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में जुट गया है।
