चाकुलिया में बम्पर मतदान, एक बजे तक आंकड़ा पहुँचा 50 प्रति.
ज़िले में तीन निकाय में हो रही वोटिंग, शाम 5 बजे रहेगी जारी
जमशेदपुर : राज्यभर में हो रहे निकाय चुनाव के तहत ज़िले के तीन निकाय में भी तय समय के अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ हो गया. नगरपालिका चुनाव में मताधिकार के प्रयोग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मतदान प्रक्रिया की निगरानी हेतु बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को रियल टाइम अपडेट एवं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
अगर मतदान के प्रतिशत की बात करें तो अपरान्ह 1 बजे तक जो आंकड़े ज़िला प्रशासन से उपलब्ध कराए गए हैं, उसके अनुसार मानगो नगर निगम में सबसे कम और चाकुलिया नगर पंचायत में सर्वाधिक मतदान हुआ है. जुगसलाई नगर परिषद में मानगो से अधिक और चाकुलिया से कम प्रतिशत मतदान हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार मतदान शुरू होने के 2 घंटे (सुबह 9 बजे तक) में मानगो में 8.4, जुगसलाई में 11.4 और चाकुलिया में 14.4 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं सुबह पूर्वान्ह 11 बजे तक मानगो में 19.5, जुगसलाई में 24.2 और चाकुलिया में 33.8 प्रतिशत मतदान हुआ. इस क्रम में अपरान्ह 1 बजे तक मानगो में 31.5, जुगसलाई में 38.4 और चाकुलिया में 50.1 प्रतिशत मतदान हुआ. ज्ञात हो कि शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है.
वोटर टर्नआउट : सुबह 9 बजे
मानगो नगर निगम – 8.4
जुगसलाई नगर परिषद – 11.4
चाकुलिया नगर पंचायत – 14.4
वोटर टर्नआउट : पूर्वान्ह 11 बजे
मानगो नगर निगम – 19.5
जुगसलाई नगर परिषद – 24.2
चाकुलिया नगर पंचायत – 33.8
वोटर टर्नआउट : अपरान्ह 1 बजे
मानगो नगर निगम – 31.5
जुगसलाई नगर परिषद – 38.4
चाकुलिया नगर पंचायत – 50.1
