March 29, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव

president-of-india

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई और 1 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी। उनके आगमन को लेकर रांची की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था में बदलाव:

hemkund-public-school

  • 31 जुलाई:
  • सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • शाम 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की शहर में नो-एंट्री रहेगी।
  • शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक तक ऑटो और टोटो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
  • 1 अगस्त:
  • सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की शहर में नो-एंट्री रहेगी।
  • सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक हॉटलिप्स चौक से अरगोड़ा चौक तक ऑटो और टोटो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग:

बाहर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, बोड़ेया रोड, बूटी मोड़, कांटाटोली फ्लाईओवर के माध्यम से शहर में प्रवेश कर सकते हैं।

एयरपोर्ट यात्रियों के लिए विशेष सूचना:

  • 31 जुलाई को फ्लाइट लेने वाले यात्री सुबह 4:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं।
  • 1 अगस्त को फ्लाइट लेने वाले यात्री सुबह 7:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं।

आम जनता से अपील

नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात व्यवस्था में बदलाव का पालन करें और राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात नियमों का पालन करें।

You may have missed