March 19, 2026

छह केंद्र को नवीनीकरण व एक को जगह परिवर्तन की स्वीकृति

IMG-20260318-WA0014

पीसी-पीएनडीटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक बैठक

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में पीसी-पीएनडीटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमे सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे.
बैठक में चिकित्सकों के नाम जोड़ने के प्रस्ताव, नवीकरण पंजीकरण, स्थान परिवर्तन, पंजीकरण समर्पण एवं मशीन विक्रय, नई मशीन/बाय बैक इंस्टॉलेशन, मशीन ट्रांसफर, नए पंजीकरण एवं न्यायालय वाद पर चर्चा की गई.
बैठक में समिति द्वारा छह केंद्र को नवीनीकरण, तीन केंद्र को चिकित्सक संबद्ध करने, एक केंद्र को जगह परिवर्तन, एक केंद्र को अनुरोध पर रजिस्ट्रेशन निरस्त करने, चार केंद्र को नई मशीन लगाने, एक केंद्र को मशीन स्थानांतरण, दो केंद्र को नया रजिस्ट्रेशन प्रदान एवं एक कोर्ट केस में कोर्ट के निर्णयानुसार केंद्र को खोलने को स्वकृति प्रदान की गई.
उपायुक्त ने सभी मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि
पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं सभी प्रस्तावों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निष्पादित करने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करने, रिकॉर्ड संधारण को अद्यतन रखने तथा कानून के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया.